Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
daily horoscope, rashifal friday 5 april 2019-सबगुरु राशिफल : 5 अप्रेल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 5 अप्रेल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 5 अप्रेल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 5 अप्रेल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव
rashifal friday 5 april 2019
rashifal friday 5 april 2019
rashifal friday 5 april 2019

सबगुरु न्यूज। 5 अप्रेल, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2075, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, 14.21 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि : आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप खूब मनोरंजन करेंगे। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्र, भूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के भी संयोग हैं। कार्यस्थल पर मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। आज खर्चों की अधिकता से आप परेशानी अनुभव करेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बनेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। वाहन संभल कर चलाएं। आपका आज का दिन दौड़-धूप में बीतेगा। आज अतिथि का आगमन हो सकता है।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज सारे कार्य आपके अनुकूल होंगे। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आपका अपेक्षित सहकार मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड सकता है। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन राशि : आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल रहने के आसार बने हुए हैं। स्वभाव में रहा हठीलापन छोडऩा आपके हित में रहेगा। अधिक भावुकता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। सामाजिक रूप से सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। घर और संपत्ति से जुड़े कार्यों में आज संभलकर चलें। माता से लाभ होगा। विद्याप्राप्ति के लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। आपकी नौकरी-व्यवसाय के स्थान पर किसी वजह से आप हतोत्साहित हो सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न उतरें। आय में कमी आ सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज आप आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु क्रोध के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध और नकारात्मक विचार आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं।

सिंह राशि : आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा, इसलिए संभलकर चलने की आवश्यकता है। आपको आज अपनी वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति खड़ी न हो, इसका विशेष ध्यान रखना होगा। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खासकर आंखों की पीड़ा हो सकती है। अकस्मात का योग है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिकता से मन शांत होगा। व्यापारी लोग साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश से बचें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने निजी विचारों को छोडक़र सगे-संबंधियों के परिचितों की सलाह लेकर काम करने की आवश्यकता है। घर के तथा परिजनों के कार्य करते समय समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा। वाणी पर संयम बरतिएगा, नहीं तो किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। समयानुसार, भोजन भी मिलने की संभावना कम है। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतिएगा। आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव आज पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप आज अपना कार्य दृढ़ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। जमीन, वाहन, संपत्ति से जुड़े कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यर्थ विवाद या चर्चा में न पड़ें। स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें। कला व संगीत में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि : आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं बन रही हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि हो सकती है। जमीन वाहन आदि के सौदे करने या उसका दस्तावेज बनवाने से बचें। कला व संगीत में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा करने से आपको बचना होगा। क्रोध करने से आप आपको बचना होगा और वाणी तथा वर्तन पर संयम बरतना आपके हित में रहेगा। हितशत्रुओं से भी सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। फिर भी आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु आलस्य की भी अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। रहस्यमय गूढ़ विद्याएं और आध्यात्मिकता का प्रभाव आप पर रहेगा। आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अपरिणित है उनके लिए आज विवाह का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास-पर्यटन का आयोजन कर सकेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मन अशांत रहेगा। घर में किसी प्रकार की गलतफहमी होने से मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। शेयर-सट्टे में निवेश कर सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे।

कुंभ राशि : आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहने के संयोग बन रहे हैं, इसलिए किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले योजना बनाएं और जरा संभलकर आगे बढ़ें। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा, जिससे कार्य में मंदता रहेगी। नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आकस्मिक धन-लाभ का योग है।

मीन राशि : आज के दिन शारीरिक रूप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी आपको चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। उच्चाधिकारी को आपके कार्य से संतोष नहीं होगा। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। संतानों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्च भी अधिक होने की संभावना है। अत सतर्कता से काम लें। कोर्ट-कचहरी के कामकाज में और किसी का जमानती होने के संबंध में सावधानी रखें। मानसिक शान्ति तो रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढेंगे। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे।