Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
daily horoscope, rashifal, aaj ka deen, aaj ka rashifal, rashi patrika, rashifal in hindi, astrology
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 16 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 16 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 16 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2077, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 07.46 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद से बचे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। दूसरों के काम में दखल न दें। जोखिम के कार्य टालें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन में मन लगेगा। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। जीवन सुखमय गुजरेगा। जल्दबाजी न करें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न हीरा

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में अधिक प्रयास करना पड़ेगा। चिंता तथा तनाव बना रहेंगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। किसी के उकसावे में न आएं। धैर्य करे।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देंगा। आय बनी रहेगी। अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

यात्रा की योजना बनेगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार-व्यावसाय से लाभ बढ़ेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। विवेक से कार्य करें। लाभार्जन सहज होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

नई योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के लिए सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966