Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
daily horoscope, rashifal, aaj ka deen, aaj ka rashifal, rashi patrika, rashifal in hindi, astrology
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 17 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 17 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 17 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2077, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.08 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

किसी बड़े कार्य के होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। काम में मन लगेगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति सहज होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कुसंगति से बचें। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य खराब रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। चिंता रहेगी। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। जल्दबाजी व लापरवाही न करे।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को चोट पहुंच सकती है। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरों के उकसावे में नहीं आएं। वरिष्ठ व्यक्ति सहयोग करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी समस्या हो सकती है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार अनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मनोरंजन के मौके प्राप्त होंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पराक्रम बढ़ेगा। जल्दबाजी न करे।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

ऐश्वर्य के साधन प्राप्त हो सकते हैं। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब होगा। सावधान रहें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। समय पर काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जमानत के कार्य टालें। मेहनत अधिक होगी। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। जीवन आनंदमय गुजरेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार से लाभ होगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। भ्रम की स्थिति बन सकती है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। आय बनी रहेगी। काम में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। व्यापर-व्यवसाय अच्छा रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखे। कार्य की गति धीमी रहेगी। मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मकता रहेगी। पार्टनरों से संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। कुसंगति से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

घर में अतिथियों का आगमन होगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। मित्रों का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। मेहनत रंग लाएगी। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। धैर्य करे।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966