Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
daily horoscope, rashifal, aaj ka deen, aaj ka rashifal, rashi patrika, rashifal in hindi, astrology
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 31 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 31 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 31 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार रविवार, सम्वत 2077, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.24 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेूगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। दूसरों के झगड़ों में न पड़े।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भूमि-भवन के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मिथुन राशि स्वमी बुध रत्न पन्ना

नोकरी में प्रमोशन होगा। कोर्ट-कचहरी के काम अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। सुख के साधन प्राप्त होंगे। निवेश अनुकूल रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अच्छे रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। शुभ समय।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई आर्थिक नीति बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

पुराना रोग उभर सकता है। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। जमानत के कार्य टाले।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करे।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। धैर्य रखें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धनार्जन सुगम होगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966