Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 13 जुलाई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 13 जुलाई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु राशिफल : 13 जुलाई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

0
सबगुरु राशिफल : 13 जुलाई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2078, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 08.24 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मेहनत का फल मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। भाग्य का साथ रहेगा। परिवार में सुख शांत रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। बुरी खबर मिल सकती है। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यपार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगा। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। फालतू खर्च होगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

किसी बड़े काम को करने की इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में नि‍श्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शेयर मार्केट से अनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966