Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : शुक्रवार 30 जुलाई को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : शुक्रवार 30 जुलाई को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : शुक्रवार 30 जुलाई को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : शुक्रवार 30 जुलाई को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2078, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नए लोगों से संपर्क होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

चोट व दुर्घटना से बचें। स्वास्थ का ध्यान रखें। आय में कमी रह सकती है। परिवार में अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम के कार्य टालें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। धन प्राप्ति होगी। समय शुभ है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। समय अनुकूल है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नौकरी में सुकून रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

यात्रा लाभप्रद रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से अनुकूल लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। काम में उत्साह बना रहेगा। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी। परिवार में प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। समय अनुकूल रहेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूले-बिसरे साथियों के स्वागत पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। उन्नति के समाचार मिलेंगे। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। जल्दबाजी बिल्कुल न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

दु:खद सूचना मिल सकती है। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। विवेक का प्रयोग करें। कारोबार से लाभ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि संभव है।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेंगा। शेयर मार्केट से लाभ रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। समय उत्तम है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। संपति के कार्य लाभ दे सकते हैं।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966