Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 9 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 9 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 9 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 9 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2078, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 01.58 बजे बाद अमावस्या तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेगा। भागदौड़ रहेगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरे के काम मे हस्तक्षेप न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार अनुकूल रहेगा। शुभ समय।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में चेन रहेंगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। सुख के साधनों पर व्यय होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश अनुकूल रहेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट अनुकूल लाभ देंगा। समय अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता रहेगी। व्यपार-व्यवसाय ठीक चलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। भाइयो का सहयोग मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966