Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 30 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 30 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 30 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 30 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास , कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2078, वर्षा ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 01. 18 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। परिवार में अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धैर्य रखें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में सुकून रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से अनुकूल लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में उत्साह रहेंगा। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा। समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। समय उत्तम है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ होगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेंगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। धन प्राप्ति होगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। शुभ समय।

दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966