Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 5 मार्च शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 5 मार्च शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 5 मार्च शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 5 मार्च शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2077, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 07.54 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बड़ेगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग है। कार्य में सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। वाणी नियंत्रण रखें। क्रोध न करे। प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न हीरा

नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। भूमि-भवन की योजना बनेगी। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। समय अनुकूल है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य संबंधि समस्या हल हो सकेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। परिवार से मदद मिलेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। निवेश अनुकूल रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। समय उत्तम है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कोर्ट-कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। लाभ के योग अच्छे है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। शुभ समय।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

परिवार की चिंता रहेगी। फालतू खर्च होगा। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते है। विवाद को बढावा न दें। चिंता व तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कारोबार लाभदायक रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग करेंगे। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी। जल्दबाजी न करें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

वाहन खरीदी के योग हैं। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा के योग है। नौकरी में यश प्राप्त होगा। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ होगा। लापरवाही न करें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966