Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 26 मार्च शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 26 मार्च शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 26 मार्च शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 26 मार्च शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2077, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.21 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। ाज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। धन प्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्य निर्णय विचार करके करना चाहिए। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। व्यर्थ के कार्यों से तनाव रह सकता है। वाणी नियंत्रण रखें। क्रोध न करे। विवाद से हानि संभव है। शोक संदेश मिल सकता है। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक चिंताएं दूर होंगी। प्रयास में आलस्य नहीं करना चाहिए। भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। विरोधी परास्त होंगे। जल्दबाजी न करे।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रसन्नता रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

संतान पर नजर रखे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में प्रसिद्धि के कारण मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। शुभ समय।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बुद्धि से कार्य के प्रति सफलता के योग बनेंगे। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद से हानि संभव है। जोखिम के कार्य टालें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा मनोरंजक रहेगी। उत्तम मनोबल से समस्याओं का हल निकलेगा। भय का माहौल बन सकता है। दिखावे से दूर रहना चाहिए। दांपत्य जीवन शुभतापूर्ण रहेगा। लापरवाही की प्रवृत्ति का त्याग करें। धैर्य रखें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बेरोजगारी दूर होगी। भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। नौकरी में अधिकारियों का उचित सहयोग रहेगा। राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे जो आपको लाभ प्रदान करेंगे। लेन-देन के विषय मे विवाद हो सकता है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। मांगलिक आयोजन होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आय बड़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। पियजनों से पूरी मदद मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। नई योजना बनेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ होगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कर्म के प्रति पूर्ण उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य बनेंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। निवेश लाभकारी रहेगा। समय उत्तम है।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966