Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 28 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 28 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 28 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 28 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, होलिका दहन, वार रविवार, सम्वत 2077, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजक समय गुजरेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। समय उत्तम है।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वै‍वाहिक प्रस्ताव विवाह के उम्मीदवारों का इंतजार कर रहा है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। हानि होगी। तनाव बना रहेंगा। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। जल्दबाजी न करे।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने की इच्छा होगी। सुख के साधनों पर खर्च हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

थोड़े प्रयास से ही रुके काम बनेंगे। प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी। शुभ समय।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करे।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभ देंगा। निवेशादि शुभ रहेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विशेष व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। समय पर किसी कार्य का भुगतान नहीं कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय साधारण रहेगा। मशीनरी के कार्यो में सावधानी रखें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। विवेक से कार्य करें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। नौकरी में सहकर्मी वर्ग से लाभ होगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। काफी समय से रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966