Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 29 मार्च सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 29 मार्च सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 29 मार्च सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 29 मार्च सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, धुलंडी पर्व, वार सोमवार, सम्वत 2077, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,रात 08.54 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नौकरी मे प्रभाव बढ़ेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग है। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। नए मित्र बनेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

दुर्घटना से हानि का योग बनता है। जोखिम के कार्य टालें। विवाद को बढ़ावा न दें। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। विवेक से कार्य करे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

रुके कार्य पूर्ण होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। नए लोगों से परिचय होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल लाभ होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। काम में मन लगेगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

परिवार की चिंता बनी रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अपने काम पर ध्यान दें। जोखिम के कार्य टालें। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। उत्साह में कमी रहेगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। उत्साह से काम कर पाएंगे। अच्‍छी खबरें प्राप्त होंगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति होगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। कारोबार लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। जीवन सुखमय बीतेगा। यात्रा अनुकूल रहेगी। शुभ समय।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्नता जाहिर करेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देंगा। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी। बड़ों की सलाह मानें लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता बनी रहेगी। धैर्य रखें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966