Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 19 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 19 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 19 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 19 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। शाख मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2078, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 12.50 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। परिश्रम का फल अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रोजगार‍ मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा। यात्रा शुभ रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति मिलेगी। सावधानी से व्यापारिक अनुबंध करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। शुभ समय।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। निवेश अनुकूल रहेगा। नौकरी में चेन रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। योजना फलीभूत होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। नई योजनाएं बनेंगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। लापरवाही बिल्कुल न करें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। समाचार अनुकूल मिलेंगे। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। नए विचार पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा के अनुरूप कार्य हो सकेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संपति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। धन लाभ होगा। समय उत्तम है।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। स्थाई संपति में वृद्धि के योग है। निवेश लाभप्रद रहेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966