Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 16 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 16 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 16 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 16 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2078, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 10.01 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। फालतू बातों पर दियांन न दें। विवेक से कार्य करें। कारोबार अच्छा चलेगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शुभ समय।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। समय अनुकूल है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा शुभ रहेगी। निवेश अनुकूल रहेगा। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद न करें। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आर्थिक हानि हो सकती है। जोखिम के कार्य टालें। समय सामान्य रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

राजकीय बाधा दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी। विवादों से दूर रहना चाहिए। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बेरोजगारी दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। धन लाभ के योग हैं। आय बड़ेगी। धैर्य रखें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। नौकरी में चेन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मेहनत का फल पूरा मिलेगा। प्रतिष्ठा बड़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। रुका पैसा मिलेगा। धन लाभ होगा। मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966