Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 17 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 17 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 17 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 17 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2078, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 11.35 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

पठन-पाठन में रुचि बढेगी। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सुखद रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ समय।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास होगा। भेंट-उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी। अप्रत्याशित खर्च होगा। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

स्वयं के ही प्रयासों से मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यपार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चेन रहेगा। नई योजनाएं बनेंगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके कार्यो में गति आएगी। सतर्कता से कार्य करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। रोजगार बढेगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। समय अनुकूल है। धन लाभ होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। नए विचार पर चर्चा होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। समय उत्तम है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ के योग अच्छे हैं। आय बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। संपति के सौदे लाभ दे सकते है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जल्दबाज़ी न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रोजगार में उन्नति की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन लाभ होगा। समाजिक में अभिवृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। काम मे मन नही लगेगा। शोक समाचार मिल सकता है। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। विवाद से बचें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में प्रमोशन प्राप्त होगा। निवेश अनुकूल रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढेगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। पुराने मित्र मिलेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह बड़ेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र
संपर्क सूत्र : 9413761512 / 9610160966