Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 18 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 18 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 18 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 18 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2078, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 12.33 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार की प्राप्ति होगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। धैर्य रखें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। वाणी नियंत्रण रखें। क्रोध न करे। विवाद से क्लेश होगा। आपसी मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। नए काम की बात बनेगी। किसी मामले में अनुभव मिल सकता हैं। कानूनी विवाद सुलझेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिलेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी। धन प्राप्ति होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा। जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ करनी पड़ेगी। वाणी का प्रयोग सही करें। क्रोध बिल्कुल न करें। विवाद से हानि संभव है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। काम में मन लगेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। स्वयं का सोच सही रहेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। समय उत्तम है।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। चोट व रोग से बच्चे। पुरानी बीमारी उभर सकती है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नए कार्यों की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा। समय अनुकूल है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

दु:खद समाचार मिल सकता है। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। निवेश सोच-समझ कर करें। जल्दबाजी बिल्कुल न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। प्रशंसा प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति अच्छी होगी। शुभ समय।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बड़ेगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966