Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : बुधवार 8 सितम्बर को आपके भाग्य में क्या होगा खास - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : बुधवार 8 सितम्बर को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु राशिफल : बुधवार 8 सितम्बर को आपके भाग्य में क्या होगा खास

0
सबगुरु राशिफल : बुधवार 8 सितम्बर को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु न्यूज। भादो मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2078, शारद ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 02.34 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। मेहनत का फल पूरा मिलेगा। भाग्य अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। कार्य की अधिकता रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी। विवाद को बढावा न दें। धैर्य रखें। समय नेष्ट है।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

पार्टी-पिकनिक का आयोजन होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

प्रॉपर्टी के कामकाज लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। समय उत्तम है।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यश व कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में चैन रहेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति के योग अच्छे है।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। परिवार में तनाव रह सकता है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

निवेशादि अनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कुसंगति से बचें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवाद को बढावा न दें। जोखिम के कार्य टालें। परिवार की चिंता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट अनुकूल लाभ देंगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966