Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 23 सितम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 23 सितम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 23 सितम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 23 सितम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2078, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 06.54 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

योजना फलीभूत होगी। नोकरी में अधिकार बढेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। किसी समस्या का हल मिलेगा। समय अनुकूल रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

फालतू खर्च होगा। बनते काम बिगड सकते है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यात्रा में कोई चीज भूलें नही। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चेन रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। भाइयों से कहासुनी हो सकती है।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। परिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। दूसरों के कार्य मे हस्तक्षेप न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश अनुकूल रहेगा। नए काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। रुके कार्य बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नोकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूमि-भवन संबंधित कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966