Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राशिफल : 26 जुलाई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव
होम Astrology राशिफल : 26 जुलाई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

राशिफल : 26 जुलाई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
राशिफल : 26 जुलाई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव
daily Horoscope Thursday 26 July 2018
daily Horoscope Thursday 26 July 2018
daily Horoscope Thursday 26 July 2018

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2075, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 23.17 बजे बाद पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष :- आज आपका मन चंचल रहेगा। इसके कारण आपको निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। इस वजह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा करने में व्यवधान भी आएगा। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेगें। आज छोटी यात्रा होने की संभावना है। स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।

वृषभ :- आज आप पूरी तरह से स्थिर होकर काम करें। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। जिद छोड़कर समाधान वाला रवैया रखें तो बेहतर होगा । यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

मिथुन :- आपका आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रों तथा परिजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बिताएंगे। आर्थिक लाभ होगा। मन में आने वाले नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आपका दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा।

कर्क :- आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव करेंगे। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। मन में दुविधा से आप बेचैन रहेंगे। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद होने के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज खर्च बढ़ सकता है। मानहानि के योग हैं, सावधान रहें। गलतफहमी दूर करें।

सिंह :- आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। महिला मित्र आज विशेष सहायक बनेंगी। पुत्र का सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा तथा पत्नी का सहयोग मिलेगा। नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

कन्या :– आपने नया काम करने की जो योजना बनाई है, उस पर अमल कर सकते हैं। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। पदोन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा जीवसाथी के साथ भी अच्छा वक्त बीतेगा। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है।

तुला :- आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेंगे। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे-सम्बंधियों के समाचार प्राप्त होगें, जिससे काफी प्रसन्नता का अनुभव करेगें। आपके सहकर्मियों का सहयोग आज कम ही मिलेगा। संतान की चिंता सताएगी। वाद-विवाद से बचें।

वृश्चिक :- आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता महसूस करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी अनैतिक काम तथा सरकार विरोधी कामों से दूर रहें। पानी से भी दूर रहें। आज खर्च ज्यादा हो सकता है।

धनु :- आपका आज का दिन सुख-शांति और आनंद में व्यतीत होगा। मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति विशेष आकर्षण रहेगा और उनके साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

मकर :– आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। परिजन के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा। धन लाभ का योग है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। कानूनी मामलों में आज सावधान रहें।

कुंभ :- आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। वैचारिक रूप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना ही उचित होगा। यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। मन अशांत बनेगा। पेट-दर्द सताएगा। संतान की तबीयत या पढ़ाई के संबंध में चिंता रहेगी।

मीन :- आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद-विवाद होगा। कई परेशानियां तथा विरोधी परिस्थियों के कारण आपका शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानहानि से बचें। स्त्री तथा पानी से सावधान रहें।