Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Dalit woman gangraped in Jharkhand's Chatra-झारखंड के चतरा में दलित महिला के साथ गैंगरेप - Sabguru News
होम Headlines झारखंड के चतरा में दलित महिला के साथ गैंगरेप

झारखंड के चतरा में दलित महिला के साथ गैंगरेप

0
झारखंड के चतरा में दलित महिला के साथ गैंगरेप
Dalit woman gangraped in Jharkhand's Chatra
Dalit woman gangraped in Jharkhand's Chatra
Dalit woman gangraped in Jharkhand’s Chatra

चतरा। झारखंड के चतरा जिले में इटखोरी थाना क्षेत्र के पिटजी गांव में दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पीड़िता ने इस मामले में गुरुवार को इटखोरी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि वह अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती है और उसका पति मुंबई में काम करता है। वह घर में अकेली सो रही थी तभी सुरेश राम अपने एक साथी के साथ आया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस उपाधीक्षक वरुण देवगम ने बताया कि यह मामले उनके संज्ञान में लाया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।