Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दत्तात्रये जयंती महोत्सव : श्रीधर कल्याण आश्रम में मंदिर के शिखर चढ़ाया कलश - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer दत्तात्रये जयंती महोत्सव : श्रीधर कल्याण आश्रम में मंदिर के शिखर चढ़ाया कलश

दत्तात्रये जयंती महोत्सव : श्रीधर कल्याण आश्रम में मंदिर के शिखर चढ़ाया कलश

0
दत्तात्रये जयंती महोत्सव : श्रीधर कल्याण आश्रम में मंदिर के शिखर चढ़ाया कलश

नसीराबाद। समीपवर्ती बाघसूरी गांव स्थित श्रीधर कल्याण आश्रम में बुधवार को आदि गुरू दत्तात्रये जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर के शिखर पर कलश चढाया गया।

इस मौके पर पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण कर कर्मचंद भारती महाराज व चंद्र भारती महाराज के सान्निध्य में 108 जोड़ों को हवन यज्ञ में आहुतियां दिलवाई गई। हर तरफ श्रीधर कल्याण के जयकारे गूंजते रहे।

इससे पहले बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते व मांगलिक गीतों के साथ महिलाओं ने मंगल कलश शोभायात्रा निकाली। गांव में जगह जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

श्री कल्याण आश्रम किशनगढ़ मठ पीठाधीश्वर चंद्र भारती महाराज ने कहा कि हमारी संस्कृति धर्म व सेवा की बुनियाद पर टिकी हुई है। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सेवा कार्य भी करते रहना चाहिए। धर्म से व्यक्ति रास्ता नहीं भटकता।

श्रीधर कल्याण महाराज के उत्तराधिकारी कर्मचंद भारती महाराज ने कहा कि धर्म की जड़ें सदा गहरी होती है। मनुष्य को अपने जीवन में धर्म कर्म करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यज्ञ में आहुतियां देने से वायुमंडल शुद्ध होता है। आज की भागदौड़ की जिंदगी में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। लोगों को संत्संग के साथ ही यज्ञ अवश्य करना चाहिए। उन्होंने श्रीधर महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर चेतन जोशी, गोपाल जोशी, गोकुल सिंह रावत, बीरम सिंह रावत, नानूराम शर्मा, गौतम जोशी, जगदीश प्रसाद वैष्णव, मुकेश कुमार प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, कल्याण मल सेन, त्रिलोक चंद रोल्या, सुरेश चंद वैष्णव, बद्रीप्रसाद वैष्णव, सुरेश पाराशर आदि भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में व्यवस्था संभाली।

घोड़ियों से निकाली मंगल कलश शोभायात्रा

बाघसूरी गांव के श्रीधर कल्याण आश्रम से विधि विधान पूर्वक 108 महिलाओं ने अपने सिर पर मगंल कलश धारण कर शोभायात्रा निकाली। धर्म ध्वज थामें घुडसवार साथ साथ चल रहे थे। मंगल कलश यात्रा श्रीधर कल्याण आश्रम से हथाई, सदर बाजार, मुख्य बाजार, गांधी चौक, आंखरियां, भाटी रायका मौहल्ले होते हुए पुनः श्रीधर कल्याण आश्रम पंहुची। शोभायात्रा की आश्रम के मुख्य द्वार पर भव्य अगवानी की गई।

बहु कुडीय महायज्ञ में दी आहुतियां

श्रीधर कल्याण आश्रम पर कलश स्थापना के धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में देश भर से आए श्रद्धालुओं में से 108 जोड़ों को पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन कुंड में में आहुतियां दिलवाई। इस मौके पर कई संत महात्मा मौजूद थे।

कुंवर अधिराज सिंह ने टेका मत्था

श्रीधर कल्याण आश्रम पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व रक्षा सचिव व बाघसूरी राजदरबार के ठाकुर अजय विक्रम सिंह राठौड़ के पुत्र कुंवर अधिराज सिंह राठौड़ ने श्रीधर कल्याण महाराज की निर्वाण स्थली पर मत्था टेकते खुशहाली की कामना की।