Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सहारनपुर में बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines सहारनपुर में बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता अरेस्ट

सहारनपुर में बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता अरेस्ट

0
सहारनपुर में बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता अरेस्ट

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के फतेहपुर क्षेत्र में एक किशोरी ने पिता पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।

एसपी देहात अशोक मीणा ने बताया कि बीती रात पीडित किशोरी थाना फतेहपुर पहुंची। जहां उसने पुलिस को आप बीती सुनाई। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया और आज आरोपी उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रेप के चार आरोपी छह माह बाद दबोचे

सहारनपुर जिले के नागल क्षेत्र में छह महीने पुराने दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देहात अशोक मीणा ने रविवार को बताया कि नानौता थाने के गांव टिकरौल निवासी किसी युवती को बहला-फुसलाकर चार माह पूर्व नानौता ले गया था। जहां एक मकान में उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ दुष्कर्म किया था।

पीडित पक्ष ने बताया कि नागल पुलिस ने इस मामले की रिर्पोट दर्ज नहीं की थी। उन्हें मजबूरन कोर्ट की शरण में जाना पडा। अदालत के आदेश पर पुलिस ने पिछले माह की 16 सितंबर को आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 एवं 366 और 376 पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 में रिर्पोट दर्ज की थी। पुलिस ने आज तडके मुख्य आरोपी दीपक और उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।