Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोलकाता में मां की हत्या के आरोप में बेटी और दामाद अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines कोलकाता में मां की हत्या के आरोप में बेटी और दामाद अरेस्ट

कोलकाता में मां की हत्या के आरोप में बेटी और दामाद अरेस्ट

0
कोलकाता में मां की हत्या के आरोप में बेटी और दामाद अरेस्ट
Daughter, son-in-law kill Kolkata woman who did not approve of their marriage
Daughter, son-in-law kill Kolkata woman who did not approve of their marriage

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बेहाला इलाके में अपनी मां की हत्या के आरोप में पुलिस ने बेटी और दामाद को गिरफ्तार किया है।

मृत महिला की पहचान शांपा चक्रवर्ती (45) के रुप में हुई है और महिला का शव उनके घर के नजदीक बकुलतला में एक ट्राली बैग में चादर से लिपटा हुआ मिला। शव बुरी हालत में था।

चश्मदीदों में एक दंपती ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि आज तड़के उन्होंने किसी बड़ी चीज के गिरने की आवाज सुनकर अपने घर की खिड़की के बाहर देखा कि शांपा चक्रवर्ती की बेटी और दामाद एक भारी चीज को दोपहिया वाहन पर रख रहे थे। कुछ दूरी पर चलने पर वाहन के गिरने पर शव वाहन से फिसलकर सड़क पर गिर गया। जिसके बाद दंपती वहां से भाग गए।

नजदीकी परनासरी पुलिस स्टेशन से पुलिस घटनास्थल पर पुहंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। छानबीन करने के बाद पुलिस ने एक फ्लैट का पता लगाया जहां फर्श पर खून के धब्बे थे। इसके बाद पुलिस ने शांपा की बेटी और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया ।

इस महिला की शादी हाल ही में हुई थी। शांपा के पति के बारे में पुलिस को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।