Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लालसोट : कोचिंग जा रही लड़की को अगवा कर 6 घंटे तक चलती कार में गैंगरेप - Sabguru News
होम Breaking लालसोट : कोचिंग जा रही लड़की को अगवा कर 6 घंटे तक चलती कार में गैंगरेप

लालसोट : कोचिंग जा रही लड़की को अगवा कर 6 घंटे तक चलती कार में गैंगरेप

0
लालसोट : कोचिंग जा रही लड़की को अगवा कर 6 घंटे तक चलती कार में गैंगरेप
dausa Lalsot girl Gangrape in a moving car for 6 hours
dausa Lalsot girl Gangrape in a moving car for 6 hours
dausa Lalsot girl Gangrape in a moving car for 6 hours

जयपुर। देश में दिनों-दिन रेप की घटनाएँ बढ़ती जा रही है। अब राजस्थान के दौसा जिले की तहसील लालसोट से एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोचिंग जा रही युवती को अगवा कर तीन आरोपियों ने 6 घंटे तक चलती कार में गैंगरेप किया।

पीड़िता ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ लालसोट थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि एक नवम्बर की सुबह करीब 5:30 बजे अपने गांव से कोचिंग के लिए लालसोट जा रही थी। इसी दौरान तीन आरोपियों ने जबरन कार में पीड़िता को बैठाकर ले गए।

इसके बाद उसकी आँखों पर चुन्नी बांध कर चलती कार में 6 घंटे घुमाते रहे। इसके बाद लालसोट-गांगपुर रोड पर छोड़कर फरार हो गए।, साथ ही लड़की को धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार डालेंगे। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।