Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दौसा न्यायालय में पत्नी को पति ने चाकू मार की हत्या - Sabguru News
होम Headlines दौसा न्यायालय में पत्नी को पति ने चाकू मार की हत्या

दौसा न्यायालय में पत्नी को पति ने चाकू मार की हत्या

0
दौसा न्यायालय में पत्नी को पति ने चाकू मार की हत्या

दौसा, न्यायालय परिसर में सजा का फैसला सुनने आई एक महिला को अपने ही पति ने कि चाकू मार कर मौत की नींद सुला दिया। आज फैसले की तारीख थीं।

महिला की उसके पति ने चाकू से गोद कर बेरहमी तरीके से हत्या कर दी। इस घटना के बाद न्यायालय में अफरा-तफरी मच गई। न्यायिक अधिकारी भी अपने कक्षों से बाहर आ गए। जिस महिला पर हमला हुआ है उसका नाम शीला देवी बताया जा रहा है। शीला पर अपनी ही बेटी को बेचने का आरोप था। इसी सिलसिले में वह कोर्ट में पेशी पर आई थी। महिला का भाई इस दौरान उसके साथ था।

कोर्ट के परिसर में ही महिला के पति अमरचंद ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। उसने शीलादेवी पर एक-दो नहीं बल्कि चाकू से 15 से 20 बार वार किए। इस हमले में महिला बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। घायल महिला को तुरंत ही दौसा के एक राजकीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी अमरचंद को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे।।कोर्ट परिसर में हुए इस हत्याकांड के बाद स्थानीय वकीलों ने भी कोर्ट परिसर में हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। वकीलों का कहना है कि पुलिस ने खून से लथपथ महिला को अस्पताल ले जाने में तत्परता नहीं दिखाई, उल्टे जो वकील महिला को अस्पताल ले जा रहे थे उनके साथ भी बदसलूकी की। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वकीलों ने खासी नारेबाजी भी की।