
अजमेर। राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों के चक्का जाम आंदोलन के शनिवार को 13 दिन पूरे हो गए। कम्रचारी अपनी मांगों पर अडे हुए हैं और सरकार ने अब तक वार्ता के कोई संकेत नहीं दिए हैं। इस बीच कर्मचारियों ने सिर मुंडवाकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
चक्का जाम के चलते अजमेर बस स्टेंड पर रोडवेज बसें जस की तस खडीं हैं। आम यात्री बसें न चलने से निराश होकर लौट जाता है। निजी परिवहन सेवा तथा अन्य साधनों की पर्याप्त संख्या नहीं होने से वे भी अतिरिक्त वसूली करने नहीं चूक रहे।