Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Dayaben disha vakani is coming back to taarak mehta ka ooltah chashma show - Sabguru News
होम Entertainment Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : शो में होगी दयाबेन की वापसी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : शो में होगी दयाबेन की वापसी

0
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : शो में होगी दयाबेन की वापसी
Dayaben disha vakani is coming back to taarak mehta ka ooltah chashma show
Dayaben disha vakani is coming back to taarak mehta ka ooltah chashma show
Dayaben disha vakani is coming back to taarak mehta ka ooltah chashma show

टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) बीते काफी समय से कई बदलावों से गुजर रहा है। डॉक्टर हाथी का निधन होने के बाद शो काफी बदलाव नजर आये। डॉक्टर हाथी के बाद शो में चार चाँद लगाने वाली दयाबेन (Dayaben) का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी (Disha Vakani) ने शो से प्रेग्नेंसी के चलते ब्रेक ले लिया।

लेकिन फिर उनसे वापसी की बात की गई तो उन्होंने ज्यादा पैसों की डिंमांड दी। शो मेकर्स को दिशा की ये डिमांड गवारा नहीं थी। ऐसे में दयाबेन का किरदार काफी समय से गायब रहा। वहीं अब खबरे आ रही है कि दयाबेन शो में वापसी कर रही है।

ऐसे खबरे है कि दिशा की एंट्री नवरात्रि के हफ्ते यानी 29 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच होगी। शो के प्रोड्यूसर और असित मोदी आखिरकार साथ काम करने के लिए राजी हो गए हैं। इससे पहले ये खबर थी कि प्रोड्यूसर्स और दिशा के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।

हाल ही में दिखाए गए एपिसोड में जेठालाल गणेशोत्व के रंगारंग कार्यक्रम में दया को याद करते हैं। इसके साथ ही वे दर्शकों को हिंट भी देते हैं कि शो में जल्द ही दयाबेन की एंट्री हो सकती है।