
अजमेर। अजमेर की आनासागर झील में आज एक अज्ञात युवक का तैरता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई।
आनासागर में नौका विहार का रोजमर्रा का क्रम चल रहा था कि अचानक लोगों को पानी में तैरती हुई लाश दिखाई दी। जिसके बाद गंज थाना पुलिस को सूचना दी गई और मशीन चालित नाव के कर्मचारियों ने अज्ञात युवक के शव को बाहर निकाला।
युवक की कोई पहचान नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस ने शव को अजमेर के राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश और मृतक की पहचान में जुट गई है।