Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Dead body,pushkar lake, pushkar news, ajmer news, ajmer hindi news
होम Rajasthan Ajmer पुष्कर सरोवर के किनारे शव बरामद होने से फैली सनसनी

पुष्कर सरोवर के किनारे शव बरामद होने से फैली सनसनी

0
पुष्कर सरोवर के किनारे शव बरामद होने से फैली सनसनी

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर स्थित सरोवर किनारे आज दोपहर बाद एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुष्कर थाना पुलिस ने युवक के शव को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम तिलोरा के रहने वाले फूलचंद रावत के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के सर पर गहरी चोट के निशान भी पाए गए हैं जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतक के विषय में जानकारी जुटा रही है।