Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुड़्डुचेरी में जाल में फंसी ढाई टन वजनी मृत व्हेल - Sabguru News
होम India City News पुड़्डुचेरी में जाल में फंसी ढाई टन वजनी मृत व्हेल

पुड़्डुचेरी में जाल में फंसी ढाई टन वजनी मृत व्हेल

0
पुड़्डुचेरी में जाल में फंसी ढाई टन वजनी मृत व्हेल

पुड्डुचेरी। केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में मंगलवार को समुद्र में मछली पकड़ने के लिए बिछाये गये जाल में 2.5 टन वजनी मृत व्हेल मछली फंसी पाई गई।

सूत्रों के अनुसार थेंगैथिट्टू में स्थित बंदरगाह से 25 किमी दूर समुद्र के बीच में आज तड़के एक मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। जाल खिंचने में असमर्थ रहने पर उन्होंने पास जाकर देखा तो जाल में विशाल मछली फंसी दिखाई दी, जिसके बाद मछुआरे जाल वहीं छोड़कर बंदरगाह पर लौट आए।

पुलिस और पशु पालन विभाग के अधिकारी सूचना मिलते ही बंदगाह पर पहुंचे और व्हेल मछली का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद उसे दफना दिया गया।