Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बुलंदशहर में दंपती पर जानलेवा हमला, विवाहिता की मौत - Sabguru News
होम UP Barabanki बुलंदशहर में दंपती पर जानलेवा हमला, विवाहिता की मौत

बुलंदशहर में दंपती पर जानलेवा हमला, विवाहिता की मौत

0
बुलंदशहर में दंपती पर जानलेवा हमला, विवाहिता की मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के शिकारपुर कस्बे में घर के बाहर सो रहे दंपती पर हुए जानलेवा हमले में विवाहिता की मृत्यु हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि शिकारपुर कस्बा स्थित मोहल्ला लाल दरवाजा निवासी शब्बीर (44) अपनी पत्नी रिहाना (41) के साथ घर के दरवाजे पर चारपाई पर सोया था। देर रात में अज्ञात हमलावरों ने दंपती पर हमला कर दिया, हमलावरों ने दंपती के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया जिससे रेहाना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के समय दंपती के बच्चे घर के अंदर सो रहे थे।

सूचना पर शिकारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची अैर दंपती को इलाज के लिए सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों में रिहाना को मृत घोषित कर दिया। शब्बीर की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि शब्बीर के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। शुरुआती जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि वारदात के पीछे लेन देन का विवाद है जिसकी पुष्टि घायल शब्बीर के बच्चों ने की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।