Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
death body found in pplastic bad, police suspects murder
होम Sirohi Aburoad प्लास्टिक के कट्टे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

प्लास्टिक के कट्टे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

0
प्लास्टिक के कट्टे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
dead body found in aburoad
dead body found in aburoad

सबगुरु न्यूज-आबूरोड। आबूरोड-रेवदर मार्ग पर शुक्रवार सुबह पुलिया के नीचे प्लास्टिक के कट्टे में युवक का शव मिला, शव को नायलोन की रस्सी से बांधा हुआ था। उसके कमर पर धारदार हथियार का निशान और गले पर निशान से उसके हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर पहुंचे सदर सीआई ने लोगों की मदद से कट्टे को बाहर निकलवाया। सूचना मिलने पर डीएसपी विजयपाल सिंह व शहर कोतवाल मीठूलाल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों व पुलिस टीम ने मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए। सफलता नहीं मिलने पर शव को आबूरोड मोर्चरी पहुंचाया।
रेवदर मार्ग पर न्यू टाउन के समीप स्थित पुलिया के नीचे नाले में एक राहगीर को एक प्लास्टिक के कट्टे में से मानव का पैर निकला हुआ नजर आया। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सदर सीआई सुमेरसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस जवानों व लोगों की मदद से शव को बाहर निकला गया।

प्लास्टिक के कट्टे को काटकर खोला गया। कट्टे में करीब पैंतीस वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव दिखाई दिया। मृतक के दोनों हाथ-पैर लाइलोन की रस्सी से कसकर बंधे हुए थे। युवक के गले में तार कसा हुआ पाया गया। शरीर पर महज अंडरवियर व बनियान थी। उसके कमर में धारदार हथियार का गहरा घाव पाया गया।

गले में एक स्थानीय स्कूल की टाई बंधी मिली। मामले की जानकारी मिलने पर डीएसपी व शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। पुलिस जवानों ने आसपास के क्षेत्र में छानबीन की। लेकिन, उनके हाथ कुछ नहीं लगा। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर शव को आबूरोड मोर्चरी पहुंचाया गया।
-देर रात तक नहीं हो सकी शिनाख्त
पुलिस ने मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किए। मृतक के गले में मिली टाई के आधार पर सम्बधित स्कूल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कार्मिक ने मृतक के सम्बंध में जानकारी से इंकार कर दिया। साथ ही लोगों से भी मृतक की पहचान करने की जतन किए गए। लेकिन, सफलता नहीं मिली।