Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कंबोडिया के नाइट क्लब में आग लगने से 8 लोगों की मौत - Sabguru News
होम Headlines कंबोडिया के नाइट क्लब में आग लगने से 8 लोगों की मौत

कंबोडिया के नाइट क्लब में आग लगने से 8 लोगों की मौत

0
कंबोडिया के नाइट क्लब में आग लगने से 8 लोगों की मौत

नोम पेन्ह। कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में एक नाइट क्लब में मरम्मत कार्य के दौरन अचानक आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में बताया गया कि शनिवार रात खान तुओल कोर्क जिले में एक नाइट क्लब की पांचवीं मंजिल पर जब मरम्मत का कार्य किया जा रहा था तभी अचानक से आग लग गई। नोम पेन्ह नगरपालिका पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि आज सुबह जले हुए नाइटक्लब की इमारत में से दो और शव पाए गए, जिससे मृतकों की कुल संख्या आठ हो गई।

उन्होंने आशंका जाहिर की थी कि सभी पीड़ितों की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक संदिग्ध फरार हो गया है।कंबोडिया की आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय समिति (एनसीडीएम) के अनुसार 2022 में देश में आग लगने की 454 घटनाएं हुईं, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई और 55 लोग घायल हुए थे।