Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 06 in history : babri masjid demolition-दिसंबर 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 06 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1732- ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का जन्म।
1907- भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।
1917- फिनलैंड ने रूस के आधिपत्य से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1946- हाेमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
1956- संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का निधन।
1978- स्पेन ने संविधान अपनाया।
1983- येरुशलम में बस में हुए धमाके से इजरायल के छह नागरिकों की मौत।
1990- युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाए गए सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
1992 – अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया। इसके फलस्वरूप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गए।
1997 – जापान के क्योटो में अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन शुरू हुआ।
1998 – ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।
1999 – इंडोनेशिया की जेल से 283 कैदी फरार।
2001 – अफगानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत हुआ।
2012 – मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।