Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 08 in history : What happened on 8 december in Indian and World History-दिसंबर 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
Indian dancer and choreographer pandit uday shankar was born on 8 December 1900
Indian dancer and choreographer pandit uday shankar was born on 8 December 1900

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 08 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1863 – चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से 2500 लोगों की मौत।
1868 – जापान में शोगोन अर्थात सैनिक अधिकारियों की सरकार गिरी और उसके बाद इस देश में राजनीतिक सामाजिक और संस्कृतिक सुधार आरंभ हुआ।
1875 – महान उदारवादी नेता तेज बहादुर सप्रू का अलीगढ़ में जन्म।
1879 – महान क्रांतिकारी यतीन्द्र नाथ मुखर्जी उर्फ बाधा जतिन का जन्म।
1881 – यूरोपीय देश आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
1900 – भारत के आधुनिक नृत्य के जन्मदाता पंडित उदय शंकर का जन्म हुआ।
1914 – फॉकलैंड का जल युद्ध एटलांटिक महासागर में इसी नाम के द्वीपों के आसपास ब्रिटेन और जर्मनी के बीच लड़ा गया।
1995 – चीन द्वारा विवादास्पद रूप से छह वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता दी गई।
1998 – पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने।
2000 – ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता हुआ।
2000- फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार ‘गोलनेटमाइन’ खोज की।
2002 – भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमरीका ने पेटेंट किया।
2003 – जिम्बाव्वे ने निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद राष्ट्रकुल से खुद को अलग करने की घोषणा की।
2004 – पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2005 – रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नए अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
2007 – अमरीका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला जिले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किए।