Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 10 in history : What happened on 10 december in Indian and World History-दिसंबर 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 10 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1887- आॅस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1898- पेरिस संधि के बाद स्पेन-अमेरिकी युद्ध समाप्त हुआ।
1903- पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1961- सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त।
1963- अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1994- यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
1998- अमर्त्य सेन को स्कॉटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1999- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित।
2000- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ सपरिवार 10 साल के लिए निर्वासित।
2003- कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के बीच वार्ता विफल।
2004- ढाका टेस्ट में अनिल कुंंबले नेे कपिल देव का रिकार्ड तोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
2006- चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन।