Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 14 in history : What happened on 14 december in Indian and World History-दिसंबर 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 14 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
1687- ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत ) में नगर निगम बनाया।
1799- अमरीका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम) का निधन।
1924- जाने-माने निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता राज कपूर का जन्‍म।
1946- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1953- पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का जन्‍म।
1983- जनरल एचएम इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1995- बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
1997- ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत हुए।
1998- 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2003- इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को अमरीकी सेना ने अपने कब्ज़े में ले लिया।
2003- मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किए।
2007- उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: शुरू।