Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 18 in history : What happened on 18 december in Indian and World History-दिसंबर 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 18 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1271 – मंगोल सम्राट कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा। इसके साथ ही युआन वंश की शुरुआत हुई।
1777 – अमरीका में पहली बार नेशनल थैंक्स गिविंग डे मनाया गया।
1787 – न्यूजर्सी अमरीकी संविधान को अपनाने वाला तीसरा प्रांत बना।
1799 – अमरीका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के पार्थिव शरीर को माउंट वर्नान में दफनाया गया।
1839 – अमरीका के जॉन ड्रेपर ने पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी।
1849 – विलियम बांड ने टेलीस्कोप के जरिये चांद की पहली फोटोग्राफ ली।
1865 – अमरीका में पहला मवेशी आयात कानून पारित हुआ।
1878 – सोवियत यूनियन को महाशक्ति में बदलने वाले नेता जोसेफ स्टालिन का जन्म।
1897 – भोजपुरी कलाकार, संगीतकार और सामाजिक कार्यकर्ता भिखारी ठाकुर का जन्म।
1899 – फील्ड मार्शल लार्ड राबर्ट्स दक्षिण अफ्रीका में पहले ब्रिटिश सुप्रीम कमांडर नियुक्त किये गये।
1902 – इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
1914 – ब्रिटेन ने औपचारिक रुप से मिस्र को अपना उपनिवेश घोषित किया।
1917 – सोवियत रेजीमेंट ने फिनलैंड की स्वतंत्रता की घो​षणा की।
1935 – एडवर्ड बेंस चेकोस्लोवाकिया के राष्ट्रपति बने।
1938 – जर्मनी के वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु युग का आरंभ हुआ।
1941 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया।
1945 – दक्षिण अमरीकी देश उरुग्वे संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1955 – उद्योग​पति विजय माल्या का जन्म।
1960 – राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन।
1966 – खगोलशास्त्री रिचर्ड वॉकर ने शनि ग्रह के उपग्रह एपिमीथियस की खोज की।
1988 – आस्टेलिया ने महिला विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की हैट्रिक बनाई।
1995 – एक अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियार और गोला बारूद गिराए।
2006 – संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार चुनाव हुए।
2007 – जापान ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया।
2008 – ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण।
2014 – सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण।
2015 – ब्रिटेन की कोयला खादान केलिंगले केलियरी को बंद किया गया।
2017- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने 29 स्वर्ण पदक जीते।