Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 21 in history : What happened on 21 december in Indian and World History -दिसंबर 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
gangnam style the most watched video on youtube
gangnam style the most watched video on youtube
gangnam style the most watched video on youtube

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है-
1784 – जॉन जे अमरीका के पहले विदेश मंत्री बने।
1788 मुगल शासक गुलाम कादिर को सिंधिया सेना ने पकड़कर मौत के घाट उतारा।
1898- रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।
1910 – इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 खान श्रमिकों की मौत।
1914- अमरीका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।
1921- अमरीका की संघीय न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।
1923- ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
1937- रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।
1949- पुर्तगाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
1952- सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
1955 – दूसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मिर्जा गालिब को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
1971 – कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।
1974- पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।
1975 – मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
1988- स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैनएम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1998 – नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफ़ा दिया।
2002 – ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।
2007 – चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।
2008- संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अध्यक्ष सोनिया गांधी एवंं बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिका पत्रिका न्यूज वीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।
2012 – “गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।