Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 29 in history : What happened on 29 december in Indian and World History-दिसंबर 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 29 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1530 – मुगल शासक बाबर के बेटे हुमायूं ने भारत की राजगद्दी संभाली।
1778 – ब्रिटिश सेना ने अमरीकी राज्य जॉर्जिया पर कब्जा किया।
1844 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी का कलकता (अब कोलकाता) में जन्म।
1911 – मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ।
1917 – भारतीय फ़िल्म निर्देशक एवं धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता रामानन्द सागर का जन्म हुआ।
1922 – नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
1942 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का जन्म।
1972 – अमरीका में फ्लोरिडा राज्य के एवरग्लैड्स के समीप ईस्टर्न त्रिस्टार जम्बो जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 101 लोगों की मौत हुई।
1975 – ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों से जुड़ा क़ानून लागू हुआ।
1977 – विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’ बंबई (अब मुम्बई) में खुला।
1984 – कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता।
1985 – श्रीलंका ने 43,000 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।
1996 – ग्वाटेमाला और ग्वाटेमाला नेशनल रिवॉल्यूशनरी यूनिटी के नेताओं ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर गृह युद्ध का अंत किया।
2008 – प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बावा का निधन।
2012 – पाकिस्तान में पेशावर के समीप आतंकवादियों के हमले में 21 सुरक्षाकर्मी मारे गए।