Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दीन दयाल वाहिनी के सांगानेर मंडल के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक
होम Rajasthan Jaipur दीन दयाल वाहिनी के सांगानेर मंडल के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक

दीन दयाल वाहिनी के सांगानेर मंडल के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक

0
दीन दयाल वाहिनी के सांगानेर मंडल के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक

जयपुर। दीनदयाल वाहिनी के सांगानेर मंडल के प्रमुख एवं बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक गुरूवार को मातृमंदिर श्याम नगर में आयोजित की गई। इस मीटिंग में वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष व सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी भी उपस्थि​त थे।

मीटिंग में तिवाड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजस्थान व भारत की राजनीतिक परिपेक्ष्य से अवगत करवाया। तिवाड़ी ने कहा कि पूरे राजस्थान में जनता नए विकल्प को तलाश रही है और हमें भी आगामी चुनावों के लिए नए राजनीतिक शक्ति खड़ी करने का कार्य करना है। इस मीटिंग में सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता व विभिन्न समाजों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित हुए।

वाहिनी के सांगानेर मंडल अध्यक्ष राजेश अजमेरा ने प्रत्येक वार्ड के सभी बूथों की सूची वार्ड अध्यक्षों से ली तथा सांगानेर के आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन की चर्चा की।

इस दौरान प्रमुख रूप से वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक यादव, रामस्वरूप छीपा, अंकित शर्मा, शैलेन्द्र माथुर, वाहिनी मंडल अध्यक्ष राजेश अजमेरा, नरेंद्र भोजक, गोपाल भिंवाल, राधे कटारा, सूरज सैनी, युवा वाहिनी मंडल अध्यक्ष अशोक सलोदिया, युवा वाहिनी प्रदेश प्रवक्ता बुद्धिप्रकाश बैरवा भी मौजूद थे।