Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
deepika padukone and ranveer singh got married-कोंकणी रीति-रिवाज से मस्तानी के हुए बाजीराव, रिसेप्शन 28 को - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood कोंकणी रीति-रिवाज से मस्तानी के हुए बाजीराव, रिसेप्शन 28 को

कोंकणी रीति-रिवाज से मस्तानी के हुए बाजीराव, रिसेप्शन 28 को

0
कोंकणी रीति-रिवाज से मस्तानी के हुए बाजीराव, रिसेप्शन 28 को
deepika padukone and ranveer singh got married
deepika padukone and ranveer singh got married
deepika padukone and ranveer singh got married

मुंबई। बॉलीवुड के कलाकार रणवीर सिंह बुधवार को आखिरकार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ विवाह के बंधन में बंध गए, इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति-रिवाज से हुई शादी के बाद बुधवार से दोनों अाधिकारिक रूप से पति-पत्नी का दर्जा मिल जाएगा।

दीपिका दक्षिण भारतीय हैं इसलिए दोनों ने कोंकणी रीति रिवाज से शादी की रस्में पूरी की है। खास बात यह है कि दोनों के पूरे परिवार के सदस्य विवाह के समय मौजूद थे।

रणवीर सिंह के पारिवारिक रीति रिवाज से शादी 15 नवंबर को संपन्न होगी। शादी के बाद अब रणवीर और दीपिका अपने मेहमानों के लिए खास दावत का आयोजन कर रहे हैं।

दीपिका रणवीर की शादी के सम्पन्न होते ही सबसे पहले बॉलीवुड सेलेब्रिटी की तरफ से करण जौहर ने बधाई दी है। दोनों के करीबी रहे करण ने ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा कि कोई दोनों की नज़र उतार लो, क्या खूबसूरत और गॉर्जियस कपल हैं। दोनों को जिंदगी भर ख़ुशी मिले और उन्हें बहुत सारा प्यार।

दीपिका ने शादी में परंपरागत सफ़ेद रंग की कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहन रखी थी। वहीं उन्होंने सोने का नेकलेस और कमरपट्टा रिंग्स और पायल भी पहन रखी थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद अपने पिता प्रकाश पादुकोण के गले लग कर दीपिका खूब रोयीं।

शादी की रिसेप्शन का आयोजन 28 नवंवर को मुंबई के एक होटल में किया जाएगा। इससे पहले एक वेडिंग रिसेप्शन बेंगलुरु में भी होगा जो कि 21 नवंबर को होगा। इस रिसेप्शन में ही पहली बार दीपिका और रणवीर बतौर दंपत्ति अपनी पहली अपीयरेंस देंगे। चूंकि दीपिका बेंगलुरु से हैं तो यह आयोजन खास तौर से वहीं होगा।

गत रात हुई दीपिका और रणवीर की सगाई और मेहंदी के दौरान दोनों ने जमकर मस्ती की। सूत्र के अनुसार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मेहंदी के दौरान दीपिका अपने हाथों में मेहंदी लगा रही थी और रणवीर सिंह की यह ड्यूटी लगी थी कि वह दीपिका पादुकोण को खाना खिलाएंगे। इस दौरान रणवीर सिंह ने ख़ूब मस्ती की।