Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाभारत की द्रौपदी बनेंगी दीपिका, 2021 में आएगा पहला पार्ट - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood महाभारत की द्रौपदी बनेंगी दीपिका, 2021 में आएगा पहला पार्ट

महाभारत की द्रौपदी बनेंगी दीपिका, 2021 में आएगा पहला पार्ट

0
महाभारत की द्रौपदी बनेंगी दीपिका, 2021 में आएगा पहला पार्ट
deepika-padukone-play-draupadi-in-film mahabharat
deepika-padukone-play-draupadi-in-film mahabharat
deepika-padukone-play-draupadi-in-film mahabharat

मुंबई। हिन्दुओं का एक प्रमुख काव्य ग्रंथ महाभारत पर अब तक कई टीवी सीरियल बन चुके है। लेकिन अब फिल्म बनने जा रही है। फिल्म में द्रौपदी’ का किरदार बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण निभाने वाली है। जी हाँ, इस खबर का खुलासा भी हो गया है। खास बात यह है कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी। इसके लिए उन्होंने मधु मंतेना के साथ कोलेबरेट किया है।

इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर दी है। फिल्म को कई पार्ट्स में बनाया जाएगा और इसका पहला पार्ट 2021 में दिवाली पर रिलीज होगा। महाभारत फिल्म के बारे में आधिकारिक घोषणा होते ही फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन्स देना शुरू कर दिए है।

आपको जानकारी में बता दें, दीपिका पादुकोण की पिछली फिल्म पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने रणवीर सिंह से शादी के लिए कुछ वक्त का ब्रेक लिया था और अब वह फिल्म छपाक में नजर आने वाली है। साथी ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी नजर आएगी।