Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Deepika padukone visits lalbaugcha raja for-ganpati darshan - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood Video: सज-धज कर दीपिका ने राजा के दरबार में दी हाजरी

Video: सज-धज कर दीपिका ने राजा के दरबार में दी हाजरी

0
Video: सज-धज कर दीपिका ने राजा के दरबार में दी हाजरी
deepika-padukone-visits-lalbaugcha-raja-for-ganpati-darshan-
deepika-padukone-visits-lalbaugcha-raja-for-ganpati-darshan-
deepika-padukone-visits-lalbaugcha-raja-for-ganpati-darshan

बॉलीवुड एक्ट्रेस और रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण गुरुवार रात को लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। दीपिका ने गणपति बप्पा के दर्शन कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस दीपिका सज-धज कर राजा के दरबार में हाजरी देने गई थी। सोशल मीडिया पर दीपिका की बेहद खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही है।

दीपिका खूबसूरत गोल्‍डन कलर की साड़ी में नजर आईं। उनकी यह साड़ी भारी र्बाडर से भरी हुई थी और दीपिका ने अपने कानो में लंबे झुमके पहने हुए थे। उनका यह ट्रैडिशनल लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

वर्कफ्रंट पर दीपिका शादी के बाद मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आने वाली है। इसमें उनके अपोजिट विक्रांत मैसी नजर आएंगे। इसमें वे एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाएंगी। छपाक के अलावा वो पति रणवीर सिंह की फिल्म 83 में उनकी पत्नी की भूमिका नजर आएगी।