Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था ने बच्चों संग खेली फूलों से होली - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था ने बच्चों संग खेली फूलों से होली

डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था ने बच्चों संग खेली फूलों से होली

0
डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था ने बच्चों संग खेली फूलों से होली

अजमेर। डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था की ओर से हर साल की तरह इस साल भी परबतपुरा स्थित सेठी कॉलोनी की बस्ती और सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के बाहर झाड़ू बनाने वालों की बस्ती में फूलों से होली का कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम में बस्ती के बच्चों को गुलाल से होली खेलने के बारे में समझाया गया। साथ ही हाथ मुंह धोकर ही कुछ मीठा खाने की बात भी संस्था के सदस्यों ने समझाई। परबतपुरा में सेठी कॉलोनी स्थित बस्ती के बच्चों ने घूमर गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी।

ललित खत्री द्वारा सभी को होली आई रे गीत करवाया गया। कार्यक्रम के बाद बच्चों को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में संस्था की संरक्षक संगीता खत्री के साथ अंजलि, ज्योति, अरुणा मिश्रा, रेखा झा, प्रतीक जोशी, जतिन, कुलदीप सिंह, बीरम रावत आदि मौजूद रहे।