Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सहारनपुर में 12 कक्षा में एडमिशन दिलाने के बहाने लडकी का रेप - Sabguru News
होम India City News सहारनपुर में 12 कक्षा में एडमिशन दिलाने के बहाने लडकी का रेप

सहारनपुर में 12 कक्षा में एडमिशन दिलाने के बहाने लडकी का रेप

0
सहारनपुर में 12 कक्षा में एडमिशन दिलाने के बहाने लडकी का रेप

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के सदर बाजार क्षेत्र में 12वीं कक्षा में प्रवेश के बहाने युवती को एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर में एक होटल में खुद को शिक्षक बताने वाले युवक अमित कुमार ने एक युवती को उसकी बहन का 12वीं कक्षा में प्रवेश कराने का झांसा देकर बुलाया जहां उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

सदर बाजार कोतवाली निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर आज उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दुष्कर्म पीड़िता देहरादून की रहने वाली थी। उसका किसी तरह से अमित कुमार से संपर्क हुआ। उसने खुद को शिक्षक बताया था। अंत में युवती को झांसा दिया कि वह उसकी बहन को 12वीं कक्षा में प्रवेश दिला देगा। पुलिस ने युवती की चिकित्सकीय जांच भी कराई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।