Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Delhi CM Arvind Kejriwal slams bjp over shaheen bagh - Sabguru News
होम Delhi शाहीनबाग : केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया गंदी राजनीति का आरोप

शाहीनबाग : केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया गंदी राजनीति का आरोप

0
शाहीनबाग : केजरीवाल ने भाजपा पर  लगाया गंदी राजनीति का आरोप
Delhi CM Arvind Kejriwal slams bjp over shaheen bagh
Delhi CM Arvind Kejriwal slams bjp over shaheen bagh
Delhi CM Arvind Kejriwal slams bjp over shaheen bagh

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर शाहीनबाग को लेकर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया।

दिल्ली विधानसभा के आठ फरवरी को चुनाव होने हैं और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने का बयान देने के बाद भाजपा लगातार आप पर हमलावर बनी हुई है।

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्ढा और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने केजरीवाल और सिसोदिया पर शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि कुछ सौ लोगों की वजह से लाखों लोगों को दिक्कत हो रही हैं और दिल्ली सरकार चुप्पी साधे बैठी हुई है।

भाजपा के दोनों नेताओं के बयान के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि शाहीन बाग में बंद रास्ते की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा नहीं चाहती कि रास्ते खुलें। भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। भाजपा के नेताओं को तुरंत शाहीन बाग जाकर वहां बैठे लोगों से बात करनी चाहिए और रास्ता खुलवाना चाहिए।