Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वालिया का कोरोना से निधन - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वालिया का कोरोना से निधन

दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वालिया का कोरोना से निधन

0
दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वालिया का कोरोना से निधन

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वालिया का कोरोना से संक्रमित होने के कारण गुरुवार को निधन हो गया।

प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि डॉ वालिया कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उसके बाद उन्हें यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।

डॉक्टर वालिया दिल्ली सरकार में लगातार 15 साल तक मंत्री रहे और तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अत्यंत विश्वासपात्र थे। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।

पेशे से चिकित्सक डॉ वालिया चार बार दिल्ली विधानसभा के सदस्य रहे। उन्होंने वर्ष 1993 में राजनीति मे प्रवेश किया और दिल्ली सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्त मंत्रालय जैसे अहम पदों पर काम किया।