Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Delhi Election Commission gives notice to Sanjay Singh - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली चुनाव आयोग ने दिया संजय सिंह को नोटिस

दिल्ली चुनाव आयोग ने दिया संजय सिंह को नोटिस

0
दिल्ली चुनाव आयोग ने दिया संजय सिंह को नोटिस
Delhi Election Commission gives notice to Sanjay Singh
Delhi Election Commission gives notice to Sanjay Singh

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह को गुरुवार को चुनाव आयोग ने आपत्तिजनक बयान पर नोटिस जारी किया।

राज्य सभा सदस्य सिंह को यह नोटिस उनके दो फरवरी के उस विवादित बयान पर दिया गया है जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बवाल कराने की तैयारी का आरोप लगाया था। भाजपा ने इस बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की थी।

आयोग ने सिंह को नोटिस जारी करते हुए शुक्रवार सात फरवरी को 12 बजे तक जवाब मांगा है ।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है। आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जायेगा।

सिंह ने दो फरवरी को अंदेशा जताया था कि शाहीन बाग और जामिया इलाके में बड़ा बवाल हो सकता है। उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली के लोगों और चुनाव आयोग को पहले से ही इस बारे में सतर्क करना चाहता है।

सांसद ने कहा था कि भाजपा दिल्ली विधानसभा में हार के डर से बौखलाई हुई है और दो फरवरी को शाहीन बाग में कोई बड़ा बवाल कराना चाहती है।

गौरतलब है कि शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में पिछले 50 दिन से अधिक समय से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन पर राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में पीछे नहीं हैं।