Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Delhi farmhouse firing : Ex-JD(U) MLA, wife and 2 others arrested after woman dies-महिला की मौत के मामले में पूर्व विधायक राजू सिंह की पत्नी भी अरेस्ट - Sabguru News
होम Delhi महिला की मौत के मामले में पूर्व विधायक राजू सिंह की पत्नी भी अरेस्ट

महिला की मौत के मामले में पूर्व विधायक राजू सिंह की पत्नी भी अरेस्ट

0
महिला की मौत के मामले में पूर्व विधायक राजू सिंह की पत्नी भी अरेस्ट

नई दिल्ली। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर वसंत कुंज क्षेत्र के एक फार्म हाउस में आयोजित पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग में एक महिला की मौत के मामले में जनता दल (यू) के पूर्व विधायक राजू सिंह के अलावा उनकी पत्नी और दो अन्य लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

राजू सिंह को पुलिस ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गिरफ्तार किया था। राजू सिंह को गुरुवार को साकेत अदालत में पेश किया गया जहां से उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पूर्व विधायक की पत्नी रेनू सिंह और अन्य को कथित तौर पर साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रेनू सिंह भी बिहार विधान परिषद की पूर्व सदस्य हैं। इस हादसे में घायल अर्चना गुप्ता की गुरुवार को सुबह एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद मामले में दर्ज प्राथमिकी में धारा 302 को भी जोड़ा गया है।